छत्तीसगढ़
Trending

स्कूटी से हेलमेट पहन कलेक्टर पहुंची कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती प्रमाेद दुबे ने दाखिल किया नामांकन

 रायपुर। रायपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। दीप्ती ने बग़ैर शक्ति प्रदर्शन के अपने पति प्रमोद दुबे के साथ स्कूटी से नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी पदाधिकारियों समेत चुनिंदा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा। नामांकन दाखिले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : सौभाग्य और समृद्धि को आमंत्रित करने के लिए मुख्य द्वार के वास्तु टिप्स

ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही है कि हम लोगों को मैसेज दे रहे है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें : Auto Expo 2025 में पेश हुई JSW MG की नई एसयूवी

आज हमने नामांकन जमा किया है, अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं, प्रदेश के तमाम नेताओं के आशीर्वाद के साथ हमने आज नामांकन जमा किया है, पूरी पार्टी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान

इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। इधर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए? – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button