RADA
छत्तीसगढ़

अवैध बांग्लादेशीयों-रोहिंग्या पर होगी कानून सम्मत कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

राहुल गांधी झूठे वादे करते हैं, इसका छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार-बार दिया प्रमाण: डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, रायपुर में अवैध तरीके से निवासरत लोगों के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थित निर्मित हो रही है। प्रदेश में अन्य प्रकार की समस्याएं इनके कारण होती है। ये आम लोगों के लिए खतरा है। ये लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा है। इन अवैध लोगों की कोई आइडेंटिटी नहीं है ये कहा से, कौन है। इन सब बातों पर प्रशासन ने ध्यान देकर गंभीरता बरती है। और जो भी अवैध रूप से रह रहे होंगे उन पर निश्चित ही कार्रवाई होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने हिंदू मुस्लिम के सवाल पर कहा कि, ये कांग्रेस का रटा रटाया आरोप है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। हर चीज को चुनाव से जोड़कर देखना कांग्रेस की आदत हो गई है। जबकि ये कानून व्यवस्था, राज्य और आम लोगों की सुरक्षा का मामला है। प्रशासन बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई कर रही है। यहां अवैध तरीके से रह रहे होंगे तो निश्चित ही कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झूठे वादे के सवाल पर पलटवार करते हुए श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी की झूठी बातों और वादों का प्रमाण छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता ने बार – बार दिया है। उन्होंने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में झूठा वादा किया था, उसे पूरे देश ने देखा है। वास्तविता यह है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति भारत ही नहीं, विश्व में विश्वनीयता है। वहीं कांग्रेस तो समाप्ति को ओर जा रही है।

आप नेता अरविंद केजरीवाल के यमुना के जल को जहरीली बनाने के आरोप पर कहा कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद यमुना के जल को पिया, इससे अच्छा प्रमाण और कुछ नहीं हो सकता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग एक हो जाते हैं और कभी एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं। इनकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। ये झूठे है यह भी प्रमाणित हो गया है।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए। जनता उन्हें जाने तो वह कौन है, वह अबतक क्या किया और आगे क्या करेंगे। एक राजनैतिक कार्यकर्ता मैदान में उतरे। महिला विरोधी कौन है यह कई बार प्रमाणित हुआ है। जिनके कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरक्षित ना, वह हमें महिला अपमान का पाठ ना पढ़ाएं। वास्तव में महिला विरोधी कांग्रेस है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका