RADA
जॉब - एजुकेशन

जेईई मेन सेशन 2 : आज से आधिकारिक वेबसाइट पर कर पाएंगे आवेदन

नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज, 31 जनवरी, 2025 से शुरू हो जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2025 होगी। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को एप्लीकेशन प्रोसेस समाप्त होने के बाद, परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। कैंडिडेट्स निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। हालांकि, करेक्शन से जुड़ी तिथियां अभी तक जारी नहीं की गई हैं, संभव है कि इससे जुड़ी डेट्स एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के साथ ही घोषित कर दी जाए। जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप मार्च के सेकेंड वीक में जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

JEE Main 2025 Session 2: ये है जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखें

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 31 जनवरी, 2025

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 24 फरवरी (रात 9 बजे)

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख- 24 फरवरी (रात 11:50 बजे)

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- बाद में प्रदर्शित की जाएगी

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी होने की तारीख- मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

जेईई मेन 2025 सत्र 2 प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि जारी होने की तारीख- परीक्षा से तीन दिन पहले

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन- 1 से 8 अप्रैल के बीच (अस्थायी)

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख- 17 अप्रैल, 2025

How to apply for JEE Main session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए ऐसे कर पाएंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां, होमपेज पर उपलब्ध सेशन 2 के लिए पेज ओपन करेंगे। अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पंजीकरण पेज खोलें और मांगी गई जानकारी सबमिट करें। अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। दस्तावेज़ अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार क्रास चेक कर लें और पुष्टिकरण पेज को सहेज कर रख लें।

ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका