मनोरंजन

मेरे हसबैंड की बीवी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

नई दिल्ली। सिंघम अगेन में खलनायिकी से दर्शकों की रूह कंपाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर अब दो हसीनाओं से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का नया पोस्टर जारी हुआ है। साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

इस साल जनवरी की शुरुआत में अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की अनाउंसमेंट हुई थी। एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें दो फीमेल शूज के बीच एक मेल शूज रखा है। वीडियो के जरिए हिंट दिया गया था कि फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड होने वाली है। यह फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी, इसका पता चल गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

घोड़े पर सवार रकुल ने दिया टशन

31 जनवरी 2024 को मेरे हसबैंड की बीवी की रिलीज डेट अनाउंस की गई है, वो भी लीड स्टार्स के फर्स्ट लुक के साथ। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर दो हसीनाओं के बीच फंस गए हैं। एक हसीना तो रकुल प्रीत सिंह हैं, लेकिन दूसरी अदाकारा का लुक रिवील नहीं किया गया है। घोड़े पर सवार रकुल एक हाथ से अर्जुन को घसीट रही हैं और दूसरी ओर से भी उन्हें घसीटा जा रहा है। बेचारे हैरान अर्जुन दोनों के बीच बुरा फंस गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

कब रिलीज हो रही मेरे हसबैंड की बीवी?

पोस्टर के ऊपर लिखा है- “लव ट्रायंगल नहीं, सर्कल है।” फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन में कहा, “जीवन में कलेश न चाहिए हो तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान… बाहर फेंक देना चाहिए।” मेरे हसबैंड की बीवी इसी साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

फिल्म की कास्ट और कहानी

मेरे हसबैंड की बीवी एक रोम-कॉम ड्रामा है, जिसमें दिखाया जाएगा कि अर्जुन किस तरह दो हीरोइनों के बीच फंस जाएंगे। फिल्म में रकुल प्रीत के अलावा दूसरी हीरोइन भूमि पेडनेकर हैं। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। मेरे हसबैंड की बीवी को पूजा एंटरटेनमेंट, पीवीआर पिक्चर्स और जस्ट म्यूजिक के बैनर तले बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका