छत्तीसगढ़
Trending

 आईडी विस्फोट को अंजाम देने वाले नक्सलियों के दो ओवरग्राउंड सहयोगियों को एनआईए ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बड़े गोबरा गांव में आईडी विस्फोट को अंजाम देने वाले नक्सलियों के दो सहयोगियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों ओवर ग्राउंड सहयोगियों का नाम धनेश ध्रुव उर्फ गुरुजी और रामस्वरूप मरकाम बताया गया है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी धनेश राम ध्रुव और रामस्वरूप मरकाम माओवादी आतंकियों को आईईडी बनाने के लिए जरूरी सामग्री और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करवा रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार किये गए दोनों सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

अधिकारिक सूत्रों ने आज जानकारी दी कि इस वारदात को 17 नवंबर 2023 को अंजाम दिया गया था। नक्सलियों ने यह विस्फोट उस समय किया था, जब मतदान दल, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़े गोबरा गांव से लौट रहा था। इस हमले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गए थे।।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

एनआईए की जांच के अनुसार राज्य में विधानसभा चुनावों के बहिष्कार के आतंकवादी संगठन के आह्वान के बाद सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके और मनोज और विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य सत्यम गावड़े ने हमले की योजना बनाई थी। बड़े गोबरा और छोटे गोबरा गांवों के ओजीडब्ल्यूएस के समर्थन से सीपीआई (माओवादी) के गोबरा दलम के कैडरों ने विस्फोट किया था।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

उक्त मामले में मैनपुर थाना में दर्ज मामले को 22 फरवरी 2024 को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। एजेंसी ने दिसंबर 2024 में आरसी-05/2024/एनआईए-आरपीआर मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper