RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Breaking News – नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए

-उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों पार्षदों को जीत की दी बधाई, कहा- विकास कार्यों से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नगर पालिका लोरमी में भारतीय जनता पार्टी का जीत से शंखनाद हुआ है। यहां पार्टी के दो पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर उप-मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दोनों पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध जीत की खुशी में पार्षदों ने उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का मुंह मीठा कराया और वार्ड के विकास अपनी प्रतिबद्धता जताई।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह जीत सरकार के 13 महीने के विकास कार्यों पर मुहर है। अन्य निकायों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है। लगातार हमारे कार्यकर्ताओं की जीत की खबरें आ रही है।

गौरतलब है कि, नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धारणी देवी जी एवं वार्ड क्र. 17 से भीखम शिवशंकर यादव जी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, इस जीत से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अध्यक्ष एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों को जिताने राष्ट्रवादी साथीगण भाजपा के विकासात्मक सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हम पूरी ताकत से लड़कर लोरमी सहित सभी निकायों एवं पंचायतों में विराट जीत दर्ज करेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका