RADA
मनोरंजन

SSMB29 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड गई हैं, तब से उनके भारतीय फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। यूं तो वह 2021 में फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर आए हुए उन्हें सालों बीत गए हैं। कहा जा रहा था कि प्रियंका फरहान अख्तर की आगामी फिल्म जी ले जरा से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी, लेकिन अब साउथ फिल्म से अपना सिक्का जमाने आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज भारतीय निर्देशकों में शुमार एसएस राजामौली के साथ हाथ मिलाया है जो बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबी29 में प्रियंका साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ लीड रोल निभाने जा रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

प्रियंका ने की राजामौली की जेब ढीली

प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली और महेश बाबू के साथ फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि देसी गर्ल ने राजामौली की फिल्म के लिए इतनी मोटी फीस वसूली है कि बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है जिनके 15 करोड़ से 30 करोड़ रुपये के बीच फीस लेने की चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

कमाई में दीपिका को भी छोड़ा पीछे?

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने SSMB29 के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस लिहाज से अब दीपिका पादुकोण नहीं, बल्कि प्रियंका हाइएस्ट पेड इंडियन एक्ट्रेस हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

हैदराबाद में हो रही फिल्म की शूटिंग

एसएस राजामौली ने प्रियंका और महेश बाबू के साथ हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी है। वह SSMB29 के लिए हैदराबाद के एलुमिनियम फैक्ट्री में शूट कर रहे हैं। राजामौली ने फिल्म की एक्साइटमेंट बरकरार रखने के लिए कास्ट एंड क्रू से एक NDA साइन कराया है, जिसके मुताबिक उन्हें कोई भी जानकारी लीक नहीं करनी है। कहा जा रहा है कि सेट पर फोन इस्तेमाल करने की भी अनुमति नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

हैदराबाद के अलावा SSMB29 की शूटिंग विदेशों में भी होगी। यह राजामौली की एंटीसिपेटेड फिल्म है, जिस पर वह 1000 करोड़ रुपये के करीब खर्च कर रहे हैं। खैर, पहली बार पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू को एक साथ देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं।

ये खबर भी पढ़ें : टाटा हैरियर ईवी का भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका