छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय बजट आम लोगों के जीवन को सहज और सुलभ बनाने का बजट : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। आज संसद में केंद्रीय बजट पेश होगा। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, ये 2047 के विकसित भारत के निर्माण का बजट होगा। आम लोगों के जीवन को सहज और सुलभ बनाने का बजट होगा। निश्चित रूप से आज इतिहास रचने जा रहा है। 8वीं बार केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही है। यह बजट देश को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 सालों में बजट के माध्यम से लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने का काम हुआ। निश्चित ही आम लोगों पर लक्ष्मी जी की कृपा होने वाली है।


श्री साव ने बजट पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस खुद निराश है। सोचने समझने की शक्ति छीन हो गई है। वहीं अब प्रियंका गांधी अपने भाई और मां के बचाव में आई है। मां और बेटे ने आदिवासी बेटी को अपमानित किया है। राष्ट्रपति के लिए अपमानक शब्दों का उपयोग किया है। यह दुर्भाग्यजनक है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस के शाही परिवार को आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति बनने पर सहन नहीं हो रहा है, सर्वोच्च पद पर बैठी व्यक्ति के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया है, ये बहुत दुर्भाग्यजनक है। इन्हें संपूर्ण आदिवासी समाज और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
घर में पौधे लगाने के लिए वास्तु टिप्स किडनी डिटॉक्सीफिकेशन करना है? जानिए ये कमाल के मॉर्निंग ड्रिंक्स। हीरो सुपर स्प्लेंडर बजट कीमत और शानदार माइलेज के साथ लॉन्च एक छात्र एक लैपटॉप योजना 2025: 5 आसान चरणों में पाएं