RADA
व्यापार

भारतीय रुपया 67 पैसा लुढ़क कर 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

नई दिल्ली। बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया में गिरावट देखने को मिल रहा है। रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.00 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के बाद भारतीय रुपया 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 87.29 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 109.77 पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के कारण विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती से रुपये पर दबाव जारी है। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर के बाद व्यापार संघर्ष की आशंकाओं के बीच रुपया में यह गिरावट आई है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.62 पर बंद हुआ था। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी तथा चीन पर 10 फीसदी का शुल्क लगाया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका