अपराध
Trending

बलरामपुर में पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ हत्यारोपित, तलाश में जुटी पुलिस

बलरामपुर । जिले के वाड्रफनगर चौकी में पुलिस की कस्टडी से हत्या का आरोपित फरार हो गया है। आरोपित वाड्रफनगर चौकी से आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपित को ग्राम कोटराही में सो रहे एक युवक के सिर पर कई बार हमला कर मौत के घाट उतारने के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की पुष्टि जिले के एसपी वैभव बेंकर ने की है। मिली जानकारी के अनुसार, संजय खैरवार (22) ने ओमप्रकाश कुशवाहा (25) को घर में घुसकर बुधवार रात डंडे से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल ओमप्रकाश को अंबिकापुर इलाज के लिए ले जाते समय रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित संजय खैरवार को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि मृतक से आरोपित का कोई आपसी रंजिश था, जिसके कारण उसने ओमप्रकाश की हत्या कर दी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को पुलिस कस्टडी में वाड्रफनगर चौकी में रखा गया था। आरोपित आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस की टीम तलाश में जुटी

इस मामले में हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत के दौरान जिले के एसपी वैभव बेंकर ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। इसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका