छत्तीसगढ़
Trending

CG Accident: महासमुंद में देर रात पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत, 5 घायल

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।जहां ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन के टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया।  हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं  5 लोग घायल हुए हैं। घटना नरतोरा के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात हुई हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया। स्थानीय लाेगाें ने बताया  कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है। बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper