छत्तीसगढ़
Trending

चैतन्य टेक्नो स्कूल मे आयोजित हुआ बसंत पंचमी महोत्सव- मेघा तिवारी की रिपोर्ट

भिलाई (छत्तीसगढ़) l चैतन्य टेक्नो स्कूल भिलाई मे आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई जिसमे हवन एवं पूजन विधि विधान से कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l

ये खबर भी पढ़ें : 2025 होंडा एक्टिवा भारत में 80,950 रुपये में लॉन्च

ए.जी.एम.विद्या सागर ने बच्चों को वसंत पंचमी की पूजा का महत्व बताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्होने बताया कि जल्द ही रायपुर के मोवा स्थित हमारी एक और शाखा का शुभारंभ होने जा रहा है l

ये खबर भी पढ़ें : मारुति सुजुकी 125cc नई 2025, 47 किमी/लीटर के साथ

छात्रो द्वारा सरस्वती पूजन कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । बच्चों के डांस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम मे ए.जी.एम.विद्या सागर,सहायक ए.जी.एम सतीश मवीला रीजनल इंचार्ज कट्टा साई कुमार, प्रिसिंपल अंशु मिश्रा व तनुश्री दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ए.जी.एम. विद्या सागर ने छात्रों को वसंत पंचमी का महत्व बताया।

ये खबर भी पढ़ें : Budget 2025: बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान , पढ़े संपूर्ण बजट की प्रमुख बातें

वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भाव विभोर करने वाले व हमे अपनी संस्कृति से जोड़कर रखते है। कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षको व अतिथियो ने अपने विचार व्यक्त किए व छात्रो के मनोबल को बढाया व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

Back to top button
📰 E-Paper