RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह  ने गुलाब फूल भेंट कर मतदान दलों को रवाना किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी काे मतदान हाेना है। नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद उम्मीदवाराें की किस्मत तय करेंगे।  वहीं आज साेमवार काे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने गुलाब फूल भेंट कर कुशलतापूर्वक मतदान करवाने की शुभकामनाएं देते हुए मतदान दलों को रवाना किया। उत्साह के साथ मतदानकर्मियों ने मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर रायपुर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत विश्वदीप ने भी मतदान कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया। प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. रायपुर में महापौर पद के लिए एक तरफ कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद दुबे, तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से मीनल चौबे उम्मीदवार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया. बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां पूजा विधानी तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रमोद नायक मैदान में हैं। अंबिकापुर नगर निगम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं, जिनके लिए शहर के 48 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 8 मतदान केंद्रों को राजनीतिक तौर पर जिला निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील घोषित किया है।
महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका एवं तीन नगरपंचायत के लिए बनाए गए 6 अलग–अलग स्ट्रांग रुम से आज सुबह 7 बजे से ही मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिले के 3 नगरपालिका–महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और 3 नगर पंचायत–तुमगांव, पिथौरा, बसना के लिए कुल 144 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। महासमुंद नगर पालिका में 60 मतदान केंद्र, बागबाहरा नगर पालिका में 21 मतदान केंद्र, सरायपाली नगर पालिका में 18 मतदान केंद्र, तुमगांव नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्र , पिथौरा नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्र और बसना नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसी के साथ राजनांदगांव जिले में 11 फरवरी राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया नगर पंचायत और डोंगरगांव नगर पंचायत, एल्बी नगर पंचायत के लिये मतदान होना है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल को रवाना किया जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका