RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह और रायपुर कलेक्टर ने किया मतदान

रायपुर  । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान सुबह 8 बजे से जारी है। मतदान केन्द्रों में सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ लगी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने आज सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह भी सुबह अपने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी के मतदान केंद्र में मतदान किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका