CRIME NEWS : मां और सौतेले पिता ने मासूम को उतारा मौत के घाट
CRIME NEWS : मां और सौतेले पिता ने मासूम को उतारा मौत के घाट
भिलाई। जिले के कुम्हारी से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी।1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका होंठ फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।
