RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG News: नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस से जनता का व‍िश्‍वास खत्‍म, भाजपा को म‍िलेगी सफलता-मुख्यमंत्री साय

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी भाजपा को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता काे सिर्फ ठगा है। अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर बयान दिया। बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है।
कांकेर सांसद भोजराज नाग का टीआई को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया। हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका