
सेंट नॉर्बेट विद्यालय पर करोड़ों के घोटाले मामले में प्रकरण दर्ज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दमोह। शिक्षा माफियाओं पर लगातार कसते शिकंजे में दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के कुछ बडे विद्यालयों पर बडी कार्यवाही की थी। मामला लाभ में चलने के बाद भी फीस में बढोत्तरी, पुस्तक एवं गणवेश को लेकर अभिवावकों पर आर्थिक बोझ बढाने को लेकर जांच में दोषी पाये जाने पर अभिवावकों को राशि लौटाने के आदेश जारी किये गये थे। वहीं आर्थिक घोटाला होने पर ईसाई मिशनरी के सेंट नार्बेट विघालय पर कलेक्टर कोचर के आदेश के बाद पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान प्राचार्य सहित 06 लोगों पर सिटी कोतवाली दमोह में प्रकरण दर्ज किया गया है। इन पर धोखाधडी एवं आपराधिक विस्वासधात का मामला दर्ज किया गया है।
जांच में इन सभी पर 3.32 करोड रूपये डमी संस्था को भेजने का मामला सामने आया था। बर्ष 2017-18 से 2022-23 तक सेंट नार्बेट स्कूल ने अभिवावकों से 3 करोड 32 लाख रूपये अवैध वसूलते हुये राशि सोसायटी ऑफ एबी ऑफ बर्न नामक संस्था में भेज दिये थे। राशि यहां से वहां क्यों भेजी गयी इस संबध में विघालय के पास कोई ठोस आधार नहीं पाया गया। यह संस्था कहां है? कौन इसे संचालित कर रहा है? इसका असली उद्देश्य क्या है? इस संस्था के बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। ना तो इसके बैंक खातों की जानकारी दी गई, ना ही यह बताया गया कि भारत या विदेश में यह संस्था किन-किन जगहों पर कार्यरत है। जिला शिक्षा समिति द्वारा 26 सितंबर 2024 को जारी आदेश के तहत स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया, लेकिन 7 दिन की डेडलाइन के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई। सोसायटी का रजिस्ट्रेशन, संचालन का उद्देश्य और खातों का विवरण मांगा गया, तो कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रबंधन ने हाईकोर्ट के स्थगन आदेश का हवाला दिया, लेकिन न तो कोर्ट का आदेश दिखाया और न ही केस नंबर दिया।
लगे गंभीर आरोप-
जांच में सेंट नार्बेट स्कूल पर गंभीर आरोप लगे थे जिनमें प्रमुख रूप से बिना अनुमति फीस में भारी बढ़ोतरी की गयी।
माता-पिता को महंगी और संदिग्ध वाली किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया गया।बायलॉज 2018 के नियमों का खुला उल्लंघन
छात्रों को दी गई फीस वापसी केवल दिखावे के लिए थी।
इन पर प्रकरण दर्ज-
दमोह सिटी कोतवाली पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के लोगों पर केस दर्ज किया है जिनमें फादर पोल्सन एनपी (पूर्व प्राचार्य) (अब मृत)
फादर अनिल बारा (वर्तमान प्राचार्य) विनोद मुरप्पा (क्लर्क)प्रियंका पीटर (कोऑर्डिनेटर) फादर थॉमस केंडिओ प्रियम (संस्था के संचालक मैनेजर) फादर अरुलानंदू (पूर्व मैनेजर)
एफआईआर दर्ज 24 घंटे में पूर्व प्राचार्य की संदिग्ध मौत
सेंट नार्बेट स्कूल में हुये करोडों रूपये के आर्थिक घोटाले के मामले में आरोपी घोटाले के मास्टरमाइंड पूर्व प्राचार्य फादर पोल्सन एनपी की दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर एक रहस्यमयी सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी से जबलपुर बाइक से जा रहे थे, तभी तिलवारा बायपास के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अकाउंटेंट एंथोनी उनके साथ थे और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सवाल यह उठता है कि लग्जरी गाड़ियां इस्तेमाल करने वाले फादर पोल्सन अचानक बाइक से सफर क्यों कर रहे थे? उक्त मौत के बाद मामला और संदिग्ध होता जा रहा है। पुलिस मामले की जांच प्रारंभ ही नहीं कर पायी थी और आरोपियों मेें से एक की संदिग्ध मौत होना अनेक प्रश्न खडे कर रही है।

