उत्तरप्रदेश
Trending

Big Breaking Accident News : प्रयागराज के मेजा में तीर्थयात्रियों की बस और बोलेरो में टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 तीर्थयात्रियों की मौत

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) । प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।


पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री भी जख्मी हुए हैं। यह सभी संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। यह लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper