RADA
छत्तीसगढ़

CG Nikay Chunav Result 2025 : 9 नगर निगम में BJP आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है. अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं.
बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.
अंबिकापुर में मंजूषा भगत और अजय तिर्की के बीच मुकाबला
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने काफी पढ़े-लिखे प्रत्याशियों को मौका दिया. भाजपा ने मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया था. 53 साल की मंजूषा बीए पास है और अभी सरगुजा से पार्टी की जिला अध्यक्ष हैं. इन्होंने पहले भी महापौर का चुनाव लड़ा है और चुनाव हार भी चुकें हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अजय तिर्की को मैदान में उतारा था, जो एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं. अजय लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर हैं. राजनीति में आने से पहले वे बतौर डॉक्टर समाज में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका