छत्तीसगढ़
Trending

CG News : लोरमी नगर पालिका में खिला विकास का कमल, जनता ने जताया भरोसा : अरुण साव

लोरमी । लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा की प्रचंड मतों से जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 2456 वोटों से हराया है। इसके साथ ही भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी हाइस्कूल मैदान में भाजपा उम्मीदवाराें की जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल लगाकर झूमे और सभी को बधाई दी।

उप अरुण साव ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए लोरमी वासियों का आभार जताया। साव ने इस जीत की खुशी में लोरमी में विजय जुलूस रैली निकाली और जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया।

साव ने कहा कि, लोरमी की जनता ने विकास के लिए भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपका यह जनादेश लोरमी के लिए नया सवेरा लेकर आया है। लोरमी की जनता ने सामान्य कार्यकर्ता सुजीत वर्मा को बड़ा आशीर्वाद दिया है। उन्हें 2456 वोटों से अध्यक्ष बनाकर इतिहास रच दिया है। वहीं भाजपा को 18 में से 11 पार्षद दिया है, इसके लिए लोरमी की जनता को बहुत बहुत बधाई। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जनता और अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। विकास के लिए आप लोगों ने कमल खिलाया है। बीजेपी की जीत दिलाई है। हम अटल विश्वास पत्र के संकल्प को पूरा करेंगे। लोरमी शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुविधापूर्ण और विकसित बनाएंगे।

लोरमी नगर पालिका में भाजपा के पार्षद उम्मीदवार संगीता ध्रुव, आरती धीमर, आलोक शिवहरे, डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, पुष्पा देवी यादव, धारणी देवी राजपूत, राजेंद्र सलूजा, सोहन डड़सेना, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव ने जीत दर्ज की है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button