छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री साव के विकास कार्यों पर जनता ने दिए 10 में 10

-साय-साव के नगरीय विकास को जनता ने दिए 10 में 10 नंबर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

“अरुण साव” और “14 महीने” का गजब संयोग !

-नगरीय निकायों में हुए 7400 करोड़ के विकास कार्य और साय-साव के नगरीय विकास विजन पर जनता की मुहर

-नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विकास और विष्णु के सुशासन पर जनता ने लगाई मुहर

-नगरीय निकायों की जीत में छुपा है “अरुण साव” और “14 महीने” का गजब संयोग !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा, विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 14 महीने में 7400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रदेश के शहरों को विकास कार्यों के लिए बीते 5 वर्षों में भी इतनी बड़ी रकम नहीं जारी हुई थी, जितनी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने 14 माह में दिलाए हैं। इस राशि से शहरों का अभूतपूर्व विकास जारी है। इन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग श्री साव खुद भी करते हैं। विकास में बाधा लाने वाले अधिकारियों की खबर लेकर समय- समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। शहरों के विकास के लिए विष्णु देव साय सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में विकास के लिए कई बड़े कार्य किए।

अमृत मिशन में जल प्रदाय के लिए 1300 करोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 900 करोड़, प्रधानमंत्री ई बस सेवाओं के लिए 65 करोड़ जिससे 205 बसें शहरों में आ रही हैं। अधोसंरचना मद और वित्त आयोग से विकास के लिए मिले 1660 करोड़ की लागत से पूरे प्रदेश के शहरों में इतने रोड, नाली और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति डिप्टी सीएम साव ने करवाई है जितनी बीते 5 वर्षों में नहीं हुई।

नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शहरी आवास में 760 करोड़ की लागत से 50 हजार से अधिक परिवारों को आवास का उपहार प्रदान किया है। शहरों को स्वच्छ बनाने और कचड़े से निपटान हेतु 230 करोड़ के कार्य, शहरी स्वास्थ के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट हेतु 90 करोड़ की राशि जारी कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने हेतु निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराई गई है, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के इन 14 महीनों के परिश्रम और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व पर जन मुहर लगाते हुए प्रदेश की जनता ने 10 में 10 नंबर दिए हैं।

अरुण साव और 14 माह का अद्भुत संयोग

उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और 14 महीने का अद्भुत संयोग है, विपक्ष में थे तो 14 माह के लिए भाजपा प्रदेश के कप्तान बन मैदान में उतरे और मैदान मार ले गए वो भी अद्वितीय जीत 14 माह में 14 प्रतिशत वोट गेन के साथ।

और पिछले वर्ष भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री बने और फिर 14 महीने में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत दिलाने में मुख्यमंत्री के साथ अहम भूमिका निभाई।

भाजपा सरकार ने साहस के साथ प्रत्यक्ष चुनाव करा कर जनता को उनका पूर्ण अधिकार वापस लौटाया है और जनता ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते ही भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस ने जनता का अधिकार छीनकर लोकतंत्र को कमजोर करने की घिनौनी हरकत की थी। जिसका परिणाम आज कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस के मनमानी और अड़ियल रवैए के साथ आज छत्तीसगढ़ से एक और अध्याय का अंत हुआ है को विधानसभा आधा अंत हो पाया था, छत्तीसगढ़ की राजनीति से अकबर – ढेबर अध्याय का पूर्ण पटाक्षेप जनता ने कर दिया है।

अपने सरल और सहज स्वभाव के अनुरूप उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज 10 नगर निगमों में और नगर पालिकाओं- नगर पंचायतों में मिली एकतरफा जीत पर कहा कि, इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और निकायों में हुए विकास कार्यों को जाता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जाता है, अपने विभाग के विकास कार्यों पर तारीफ के बजाय सरलता से बधाई देते दिख उप मुख्यमंत्री साव, राजनीति का ये पहलू भी राजनीति से जुड़े लोगों के लिए एक सीखने योग्य कार्य है।

….. …… ………

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका