अपराध

प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से एक जवान घायल

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नम्बी कैम्प से कुछ दूरी पर प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से एक कोबरा का जवान अरुण कुमार यादव घायल हो गया है। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसूर थाना के नम्बी कैम्प से कोबरा 202 की टीम सर्चिंग अभियान पर आज शनिवार काे निकली थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी में विस्फाेट होने से इसकी जद में आकर कोबरा 202 का जवान आरक्षक अरुण कुमार यादव घायल हो गये। घायल आरक्षक को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहाे प्रथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Back to top button
📰 E-Paper