छत्तीसगढ़
Trending

पंचायत चुनाव : मतदान सामग्रियों का किया वितरण , पहले चरण का मतदान 17 को

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं, इसके बाद अब गांव की सरकार बनाने की बारी है, इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण 17 फरवरी 2025 सोमवार को संपन्न हाेगा । बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जगदलपुर और दरभा विकासखंड के निर्वाचन हेतु मतदान सामग्रियों का वितरण आज रविवार काे किया गया।


पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अब डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। जबकि अन्य दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है। इस चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। बस्तर संभाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं, इसके लिए पहला चरण 17 फरवरी को है। दूसरा चरण 20 फरवरी और तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को है। मतदान के दूसरे दिन ही मतगणना हो जाएगी। बस्तर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जगदलपुर और दरभा विकासखंड के निर्वाचन हेतु मतदान सामग्रियों का वितरण आज रविवार काे किया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper