छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की माैके पर मौत

कोरबा । जिले में आज रविवार काे एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना उरगा हाटी मुख्य मार्ग के कुरुडीह के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उरगा थाना क्षेत्र का मामला है।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

पुलिस के मुताबिक तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे तभी कुरुडीह मोड़ पर हादसा हुआ, दोनों ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, घटना में 1 घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान मोती सागर पारा निवासी प्रेमलाल केवट (32) और उनके भतीजे बच्चु केवट के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति संतोष कुमार बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमलाल के भाई राकेश केवट के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, जिसके लिए वे सब्जी लेने गए थे। प्रेमलाल की शादी को 12 साल हो गए थे और उनके कोई संतान नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे। कुरुडीह मोड़ पर ट्रेलर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे प्रेमलाल और बच्चु ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतकों के परिजनों को शासकीय सहायता राशि दिलवाई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका