छत्तीसगढ़
Trending

बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : मंत्री  केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा

रायपुर। वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप के साथ विभागीय बजट प्रस्ताव पर विमर्श किया। बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव द्वय श्रीमती ऋर्चा शर्मा एवं   सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग के सचिव  सी.आर. प्रसन्ना, जल संसाधन विभाग के सचिव  राजेश सुकुमार टोप्पो, कौशल विकास सचिव  एस.भारतीदासन सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button