अपराध

Crime News: शराब बेचने की शिकायत पर हुई कार्यवाही, तलाशी में मिला एल्कोहल

Crime News: शराब बेचने की शिकायत पर हुई कार्यवाही, तलाशी में मिला एल्कोहल

रायगढ़। अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में साइबर सेल और थाना खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा रानीसागर चौंक के एक कोलड्रिंक दुकान में शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध बिक्री के लिए रखी देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर बोतल जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसागर चौक के पास रमेश पटेल नाम का व्यक्ति अपने कोलड्रिंक, पानी बाटल की दुकान में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी किया गया, दुकान में संदेही रमेश पटेल मिला जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर इधर-उधर की बात करने लगा । गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गई जिसमें दुकान अंदर एक बोरी के झोला में देशी प्लेन शराब के 33 पाव और अंग्रेजी शराब के 16 पाव एवं हेवर्डस 5000 बीयर की 06 बाटल जुमला कीमती लगभग 6060 का अवैध शराब मिला।
आरोपी रमेश पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 40 साल साकिन ग्राम रानीसागर थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से अवैध शराब की जप्ती कर थाना खरसिया में आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका