व्यापार

Business News: शेयर बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, लौटी हरियाली

Business News: शेयर बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, लौटी हरियाली

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। बाजार में बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी
सोमवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 218.89 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 72,304.52 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 85.80 (0.39%) अंक मजबूत होकर 21,939.60 के स्तर पर पहुंच गया।

तीन दिनों में 42% तक टूटे पेटीएम के शेयर, निवेशकों को 20,500 करोड़ का नुकसान
शुरुआती कारोबार के दौरान पेटीएम के शेयरों में 10% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में पिछले तीन दिनों में 42% तक की गिरावट आ चुकी है। इससे निवेशकों को 20,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। दो दिनों तक लगातार 20% की गिरावट होने के बाद एक्सचेंज ने कंपनी के शेयरों में गिरावट के लिए 10% का लोअर सर्किट तय किया है।

डॉलर के मुकाबले चार पैसे फिसला रुपया
अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.02 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी पूंजी के आगमन से भारतीय मुद्रा को सपोर्ट मिल रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका