देश-विदेश
Trending

चीनी मंत्री पान यूए चार दिनों के नेपाल भ्रमण पर काठमांडू पहुंचे

काठमांडू । चीन के जनजातीय मामलों के मंत्री पान यूए चार दिनों के नेपाल भ्रमण पर रविवार को काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव समझौते के कार्यान्वयन दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने बाद चीन की तरफ से नेपाल में यह पहला मंत्री स्तरीय दौरा है।

आदिवासी जनजाति आयोग के अध्यक्ष के निमंत्रण पर चीनी मंत्री पान का यह नेपाल दौरा हो रहा है। आयोग के अध्यक्ष राम बहादुर थापामगर ने बताया कि जनजातीय मामलों के मंत्री पान चार दिनों तक नेपाल में रहेंगे और यहां आयोग के कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। थापामगर ने कहा कि दिसंबर, 2024 में उनके चीन भ्रमण के दौरान उन्होंने जनजातीय मामलों के मंत्री को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था। कोलंबो यात्रा पूरी करके चीनी मंत्री के आज सुबह काठमांडू पहुंचने पर आदिवासी जनजाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों उनका स्वागत किया।

अपने काठमांडू भ्रमण के दौरान चीनी मंत्री का नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, सामाजिक कल्याण मंत्री नवलकिशोर शाह से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper