RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ व‍िधानसभा : व‍ित्‍त मंत्री ओपी चौधरी तीन मार्च को पेश करेंगे बजट, दूरदर्शन पर होगा सीधा प्रसारण

रायपुर । छत्तीसगढ़ की षष्‍ठम विधानसभा का पंचम सत्र (बजट सत्र) 24 फरवरी से 21 मार्च तक आहूत क‍िया गया है। व‍िधानसभा अध्‍यक्ष डॉ: रमन स‍िंह ने आज रव‍िवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि‍ इस सत्र में कुल 17 बैठकें प्रस्‍ताव‍ित है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी तीन मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 प्रश्न लगाए गए हैं, जिसमें 1220 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व‍िधानसभा अध्‍यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने बताया क‍ि सत्र की शुरुआत 24 फरवरी सोमवार को पूर्वान्‍ह 11:05 बजे राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण से होगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी दिन अभिभाषण के बाद सभी सदस्य अटल नगर में निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने जाएंगे। 27 व 28 फरवरी को राज्‍यपाल के अभ‍िभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्‍ताव पर सभा में चर्चा होगी। तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्‍थापन 24 फरवरी को होगा और मांगों पर चर्चा एवं पारण 25 फरवरी को न‍िर्धार‍ित की गई है। व‍ित्‍तमंत्री ओपी चौधरी आय व्‍ययक का उपस्‍थापन तीन मार्च को 12: 30 बजे करेंगे। बजट भाषण का दूरदर्शन एवं आकाशवाणी रायपुर से सीधा प्रसारण क‍िया जाएगा। चार व पांच मार्च को व‍ित्‍तीय वर्ष 2025-26 के आय व्‍ययक पर सामान्‍य चर्चा होगी। छह से 19 मार्च तक सदन में व‍िभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 19 मार्च को आय व्‍ययक मांगों से संबंध‍ित व‍िन‍ियोग व‍िधेयक का पुर:स्‍थापन होगा। मांगों से संबंध‍ित व‍िन‍ियाेग व‍ि‍धेयक पर चर्चा एवं पारण 20 मार्च को न‍िर्धार‍ित क‍िया गया है। 20 मार्च को ही व‍ित्‍तीय वर्ष 2025-26 को आय व्‍यय की मांगों से संबंध‍ित व‍िन‍ियोग व‍िधेयक पर व‍िचार एवं पारण होगा। इसी द‍िन छत्‍तीसगढ पंचायत राज (व‍िधेयक) 2025 पेश होगा।

उन्‍होंने बताया क‍ि इस सत्र के ल‍िए सदस्‍यों से अभी तक प्रश्‍नों की कुल 2367 सूचनाएं प्राप्‍त हुई है। ज‍िनमें से तारांक‍ित प्रश्‍नों की कुल संख्‍या 1220 एवं अतारांक‍ित प्रश्‍नों की कुल संख्‍या 1147 है। ध्‍यानाकर्षण प्रस्‍ताव की 122 सूचनाएं प्राप्‍त हुई हैं। न‍ियम 139 के अधीन अव‍िलंबनीय लोक महत्‍व के व‍िषय पर चर्चा के ल‍िए एक सूचना व अशासकीय संकल्‍प की कुल 18 सूचनाएं प्राप्‍त हुई है। शून्‍यकाल की 12 सूचनाएं एवं याच‍िका की 60 सूचनाएं भी प्राप्‍त हुई है।

-विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की है तैयारी

उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का आईआईएम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। विधानसभा को पूर्णतः डिजिटलाइजेशन करने की तैयारी है। आईआईएम के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के अनुसार विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भारत पाकिस्तान के मैच है। उसी अंदर में जवाब दूं तो भाजपा ने हैट्रिक लगाया है। ऐतिहासिक पर‍िणाम रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में बेहतर काम किए हैं, मोदी की गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। विपक्ष से आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका