छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राहगीरी दिवस  1 मार्च को

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा – पर्यावरण जागरूकता हेतु दो दिवसीय राहगीरी दिवस दिनांक 1 मार्च को संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक और दिनांक 2 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजधानी शहर के जी ई मार्ग पर साइंस कॉलेज के गेट के सामने से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट के सामने तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन में जुंबा, योग, विविध गतिविधियां, चिकित्सा शिविर, साइकिल चलाना, खेल प्रतियोगिता जैसी सकारात्मक गतिविधियां की जायेंगी।

राहगीरी फाउंडेशन, जो कि देश के कई शहरों जैसे गुरुग्राम, दिल्ली में राहगीरी दिवस का आयोजन कर नागरिकों को सड़क सुरक्षा, पर्यावरण जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधि, खेल गतिविधि, फिटनेस गतिविधि, प्रतियोगिता आदि के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो को साथ लाने का कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राहगीरी दिवस के दिन शहर के किसी सड़क या स्थल को नो व्हीकल जोन घोषित कर उपरोक्त आयोजन किए जाते है।
बाकी शहरो में राहगीरी दिवस केवल एक दिन का आयोजित किया जाता है, लेकिन रायपुर शहर में सर्वप्रथम राहगीरी फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय राहगीरी दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में साइंस कॉलेज गेट के सामने से पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के गेट तक दिनांक 1 मार्च को संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक और दिनांक 2 मार्च को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। जिसमें राजधानी शहर रायपुर के सभी नागरिकों , विशेष रूप से युवाओं से प्रत्यक्ष लाभ हेतु दो दिवसीय राहगीरी दिवस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गयी है।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका