छत्तीसगढ़
Trending

CG Breaking News: जय श्री राम का नारा  के साथ महापौर मिनल चौबे समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

रायपुर। रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे ने आज महापाैर पद की शपथ ली। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा , विस अध्यक्ष रमन सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मेयर के साथ ही  सभी 70 वार्डों के पार्षदों काे भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्री राम का नारा लगाया। इधर, शपथ से पहले मेयर चैंबर में कुर्सी की दिशा भी बदली गई। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के संकल्प के साथ पार्षद गण शपथ लिए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद, विधायक शामिल हुए।

रायपुर महापौर मिनल चौबे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगी , इस दिन नगर निगम कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पदभार समारोह होगा। लेकिन इससे पहले प्रयागराज से लाए गंगाजल का निगम दफ्तर में छिड़काव किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper