टेक्नोलॉजी

Ultraviolette कर रही नई बाइक्‍स और स्‍कूटर को लाने की तैयारी

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य Electric Vehicles के साथ ही परफॉर्मेंस सेगमेंट में भी बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। देश की स्‍टार्टअप Ultraviolette की ओर से भी जल्‍द ही कई नए उत्‍पादों को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से किस तरह के उत्‍पादों को लाया जा सकता है। कब तक इनकी घोषणा की जा सकती है। इससे किन कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

स्‍टार्टअप Ultraviolette की ओर से जल्‍द ही नए वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह दो पहिया सेगमेंट में कई नए वाहनों को लाएगी। जिससे कई कंपनियों को चुनौती मिलेगी। कंपनी की ओर से पांच मार्च 2025 को भविष्‍य में लाए जाने वाले वाहनों को लेकर जानकारी दी जाएगी। लेकिन सभी वाहनों को एक साथ नहीं जाएगा, बल्कि इनको अलग अलग फेज़ में कंपनी की ओर से पेश और लॉन्‍च किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

किस तरह के वाहनों को लाया जाएगा

फिलहाल कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई कि वह किस सेगमेंट में किस तरह के दो पहिया वाहनों को ला सकती है। लेकिन अल्‍ट्रावायलेट की ओर से जारी की गई फोटो में छह वाहनों को दिखाया गया है। इनमें से पांच बाइक्‍स और एक को स्‍कूटर सेगमेंट में लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

क्‍या होंगी खासियत

अल्‍ट्रावायलेट की ओर से कई सेगमेंट में इन वाहनों को लाया जाएगा। जिनमें बजट सेगमेंट से लेकर लग्‍जरी सेगमेंट तक के वाहन शामिल होंगे। इनमें F77 जैसे फीचर्स और तकनीक को दिया जा सकता है। साथ ही कई नए फीचर्स के साथ इनको ऑफर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

अधिकारियों ने कही यह बात

अल्‍ट्रावायलेट के सीईओ और को-फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि हमने सात साल पहले F77 से अपने सफर को शुरू किया था। इस दौरान हमने कई तरह की रिसर्च की और कुछ उत्‍पादों को डेवलप किया। हमने बैटरी, मोटर, सेफ्टी जैसे मोर्चों पर काफी काम किया है, जिससे हमारा आधार काफी ज्‍यादा मजबूत हुआ है। जिसके बाद हम नए चरण में नए वाहनों को लाने की तैयारी कर रहे हैं, जो अलग अलग सेगमेंट में होंगे और नए मानक स्‍थापित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

किसे मिलेगी चुनौती

अल्‍ट्रावायलेट की ओर से बाजार में फिलहाल F77 जैसी परफॉर्मेंस बाइक को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कई सेगमेंट में नए वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें स्‍कूटर और बाइक शामिल होंगे। ऐसे में Ola, Ather, TVS, Bajaj, Revolt, Matter, Oben, Simple जैसे निर्माताओं को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

Back to top button
📰 E-Paper