RADA
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा, सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को अंत करने का संकल्प मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सफल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के बदौलत नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। बता दें कि सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों को मिलाकर 2025 में 83 नक्सली ढेर हुए हैं। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बड़े लीडर्स से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि किस्टाराम इलाके में कोबरा, DRG और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका