RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर में स्टार्टअप और निवेश पर चर्चा, इनोव8 में उद्यमियों और निवेशकों का संगम

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा इनोव8 में एक विशेष स्टार्टअप एवं इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के प्रमुख निवेशक, सफल उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में व्यवसायिक संभावनाओं, निवेश रणनीतियों और नवाचार पर गहन चर्चा हुई।
प्रिंटमाइन के संस्थापक हर्ष अग्रवाल ने अपनी प्रेरणादायक उद्यमशीलता यात्रा साझा की, जिससे नए उद्यमियों को दिशा मिली। इसके अलावा, ब्लैकस्टोन के प्रबंध निदेशक, मैनकाइंड के इन्वेस्टमेंट लीड, डंजो के संस्थापक और मेट्री के संस्थापक रोहित कश्यप ने बिजनेस ग्रोथ, निवेश और स्टार्टअप सफलता पर विचार-विमर्श किया।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों ने नेटवर्किंग की और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। यह आयोजन रायपुर को एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका