अपराध
Trending

Crime News : मुंबई एयरपोर्ट पर 11 करोड़ की कोकीन के साथ ब्राजील की महिला गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर ब्राजील की एक महिला को पकड़ा है। उसके पास से 11 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की गई है। इसके बाद विदेशी महिला के पेट का ऑपरेशन कर कोकीन के 100 कैप्सूल निकाल कर जब्त किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई टीम कर रही है।

डीआरआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बेहद गोपनीय तरीके से ड्रग की तस्करी किए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम शनिवार को निगरानी कर रही थी। डीआरआई की टीम ने संदिग्ध अवस्था में ब्राजील से आई महिला साओ पाउलो को रोका और सामान की तलाशी ली, लेकिन उसके सामान में कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी जांच से पता चला कि महिला के पेट में कैप्सूल हैं। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवा कर उसके पेट से 100 कैप्सूल निकाले गए। इसमें कुल 1066 ग्राम कोकीन थी। डीआरआई ने बताया कि बरामद कोकीन की कीमत 10 करोड़ 96 लाख रुपये है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper