छत्तीसगढ़
Trending

अपर आयुक्त ने सफाई ठेकेदार पर लगाया 15000 का जुर्माना  

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम जोन 1 क्षेत्र का स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 1 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही की उपस्थिति में किया एवं जोन सफाई गैंग के सफाई कामगारों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया ।
इस दौरान निर्धारित 15 सफाई कामगारों में 5 अनुपस्थित एवं 10 कामगार उपस्थित मिले । ड्यूटी पर आये सभी 10 सफाई कामगार सुबह 9.30 बजे काम बन्द कर एक साथ बैठे मिले । इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है. इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त ने जोन 1 जोन कमिश्नर को जोन सफाई गैंग से सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जोन कमिश्नर ने जोन सफाई गैंग के सफाई ठेकेदार  शशांक मिश्रा को तत्काल नोटिस जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करते हुए 15000 रूपये का जुर्माना किया है । पुनरावृति होने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की चेतावनी जोन 1 जोन कमिश्नर ने सफाई ठेकेदार को दी है ।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका