छत्तीसगढ़

CG NEWS: सीए फाउंडेशन में चमके रायपुर के ये चेहरे

CG NEWS: सीए फाउंडेशन में चमके रायपुर के ये चेहरे

रायपुर . सीए फाउंडेशन दिसंबर सीजन का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। इसमें राजधानी के छात्रों ने बेहतर परफॉर्म किया है। महावीर नगर निवासी नमन लालवानी को 343, गायत्री नगर की स्वीटी कुकरेजा को 335 और पचपेढ़ी नाका की रहने वाली हिया चंद्राकर को 328 माक्र्स मिले हैं। इन्होंने अपनी सफलता का राज रिवीजन और नोट्स को बताया है।

क्रिकेट लवर हैं नमन
343 अंक हासिल करने वाले नमन लालवानी ने बताया, यह मेरी पसंद की फील्ड है। कोचिंग के अलावा मैंने रोजाना दो से ढाई घंटे होम स्टडी की थी। पापा मनीष लालवानी बिजनेसमैन हैं और मम्मी भूमिका लालवानी होममेकर। पढ़ाई के दौरान जब भी मूड रिफ्रेश करना होता था मैं दोस्तों संग क्रिकेट खेला करता था।

पापा चाहते थे सीए बनूं, मुझे भी इंट्रेस्ट
हिया ने सबसे ज्यादा नंबर इकोनॉमिक्स में हासिल किया। वे कहती हैं पापा चाहते थे कि मैं सीए बनूं। मैंने इस फील्ड के बारे में सर्च किया तो मेरा भी इंट्रेस्ट बढ़ गया। 12वीं के एग्जाम खत्म होते ही मैंने सीए की कोचिंग शुरू कर दी। पापा मनोज कुमार चंद्राकर बिजनेसमैन हैं जबकि मम्मी मोना चंद्राकर होममेकर हैं।

Back to top button
📰 E-Paper