खेल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्ली। विराट कोहली के 84 रन और मोहम्‍मद शमी की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने आस्‍ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

9 मार्च को भारतीय टीम का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विनर से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। ऑस्‍ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए 264 रन
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर सिमट गई। कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने 96 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। उनके अलावा एलेक्‍स कैरी ने 57 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए। हालांकि, वह अपनी गलती की वजह से रन आउट हुए। श्रेयस अय्यर के रॉकेट थ्रो ने उन्‍हें पवेलियन भेजा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

कूपर का नहीं खुला खाता
कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही और डेब्‍यू मैच खेल रहे कूपर कोनोली का खाता नहीं खुला। भारतीय टीम की सबसे बड़ी हेडेक‍ ट्रेविस हेड ने भी बड़ी पारी नहीं खेली। हेड ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 29, जोस इंग्लिस ने 11 और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 7 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा की झोली में 2-2 विकेट आए। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या े नाम भी 1-1 विकेट रहा।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

जवाब में भारतीय टीम को औसत शुरुआत मिली। कप्‍तान रोहित शर्मा ने एक झोर से बाउंड्री लगाना शुरू किया तो शुभमन गिल ने संयमित बल्‍लेबाजी की। हालांकि, गिल ने 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43 के स्‍कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा ने 3 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 29 गेंदों पर 28 रन बनाए।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 27वें ओवर में एडम जैम्‍पा ने अय्यर को बोल्‍ड किया। श्रेयस फिफ्टी से चूक गए और उन्‍होंने 62 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 30 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

Back to top button
📰 E-Paper