छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

25 फरवरी 2025 को विधानसभा के बजट सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने इस बचत के रहस्य को उजागर किया। उन्होंने कहा, हमने सुधारवादी सोच और वित्तीय अनुशासन को अपनाते हुए ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जो न केवल घाटों को भरने में मदद करेगा, बल्कि राज्य के आर्थिक ढांचे को भी मजबूत करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

तीन बड़े कर्जों की समयपूर्व चुकौती से मिलेगी राहत

श्री चौधरी ने बताया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और पुलिस हाउसिंग के करीब 3500 करोड़ रुपये के महंगे कर्ज को समय से पहले चुकाने का फैसला किया है। इससे राज्य सरकार पर हर साल लगने वाला 50 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज बचेगा, जिससे यह राशि विकास कार्यों में लगाई जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

विकास को मिलेगी नई गति

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस वित्तीय सुधार से राज्य की भुगतान और देनदारी की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और उन्नत बनाना है। सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन से हम राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

छत्तीसगढ़ सरकार के इस साहसिक निर्णय से यह साफ हो गया है कि वह वित्तीय अनुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य की समृद्धि को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper