RADA
देश-विदेश

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक-2025 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर

इस्लामाबाद। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक-2025 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) ने बुधवार को पिछले 17 वर्ष की घटनाओं के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें 163 देशों को शामिल किया गया है। पाकिस्तान में यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब आतंकवाद से संबंधित मौतों में वृद्धि दर्ज की गई है। पाकिस्तान के लिए पिछले दशक में साल-दर-साल यह सबसे बड़ी वृद्धि है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

डान समाचार पत्र की खबर के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में पिछले वर्ष आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़कर 1,081 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार 45 देशों की स्थिति बेहद खराब हो रही है और 34 देशों की स्थिति में कुछ सुधार हो रहा है। चार सबसे घातक आतंकवादी समूहों ने 2024 में अपनी हिंसा तेज की। इससे मृत्यु दर में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

पश्चिम में आतंकवादी समूह हावी हो गए हैं, जो पिछले पांच वर्षों में 93 प्रतिशत घातक हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। ईरान में आतंकवाद से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है। आतंकवाद से सबसे ज्यादा मौतें बुर्किना फासो, पाकिस्तान और सीरिया में हुईं। बुर्किना फासो विश्व स्तर पर होने वाली कुल मौतों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर है।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

पाकिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का खूंखार चेहरा सामने आया है। टीटीपी के हमलों से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह संगठन 2024 में भी पाकिस्तान में 52 प्रतिशत मौतों के लिए जिम्मेदार था।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

पिछले साल टीटीपी ने 482 हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप 558 मौतें हुईं, जो पिछले वर्ष की 293 मौतों से 91 प्रतिशत अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी समूहों ने बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत को सबसे अधिक निशाना बनाया है। पाकिस्तान सरकार ने इनसे निपटने के लिए ऑपरेशन आजम-ए-इस्तेहकम शुरू किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका