RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर हुई कार्यवाही, ठोका जुर्माना

Rajdhani News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर हुई कार्यवाही, ठोका जुर्माना

रायपुर। शहर के लाखे नगर स्थित दुकानदारों द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैरीबैग एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामाग्रियों की जांच नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक 5 एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक की सामग्री की बिकी एवं उपयोग करने वालों पर जप्ती की कार्यवाही एवं जुर्माना किया गया। कार्यवाही में लाखेनगर की कुल 6 दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण तथा इस्तेमाल करने पर राशि रु. 3000 मात्र का का जुर्माना किया गया, साथ ही लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक / कैरीबैग का जप्त किया गया। कार्यवाही में जोन कमांक 5 के गौरीशंकर साहू, सहायक राजस्व अधिकारी, ज्ञानेश्वर शर्मा, राजस्व निरीक्षक तथा पर्यावरण विभाग के रसायनज्ञ अभय मिश्रा एवं रामराज त्रिपाठी प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच हेतु उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका