RADA
छत्तीसगढ़
Trending

संत युधिष्ठिर लाल-अमां मीरा-महापौर मीनल चौबे को निमंत्रण

चेट्रीचंड्र महोत्सव- 2025
दिनांक 17/03/2025

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोभायात्रा के दौरान सफाई का जिम्मा बढ़ते कदम को

संदेशप्रद झांकियों की रहेगी धूम

चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति,सिंधी समाज रायपुर, आज चेट्रीचंड्र महोत्सव शोभायात्रा 30मार्च का प्रथम निमंत्रण देने हेतु प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शदाणी दरबार के संत शिरोमणि साईं युधिष्ठिर लाल जी एवं गोदड़ी धाम देवपुरी की संत अमां मीरा देवी के स्थान पर पंचायत के वरिष्ठ डा. भीमनदास बजाज के नेतृत्व में शोभायात्रा संचालन समिति के प्रमुख महेश पृथवानी,बलराम मंधानी,दीपक केवलानी,आदर्श कलवानी, विजय शर्मा आमंत्रित करने गये।।तत्पश्चात इसी कड़ी में समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी -पूर्व पार्षद दीपक कृपलानी नगर की महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौर को आमंत्रित करने न.नि.रायपुर कार्यालय जाना हुआ।।
निवर्तमान महापौर मीनल चौबे ने सिंधी समाज रायपुर को चेट्रीचंड्र महोत्सव की बधाइयां दी हैं,एवं शोभायात्रा में शामिल होने की सहमति भी दी ।।पूज्य संतों का सानिध्य व नगर महापौर की मौजूदगी निश्चित ही इस वर्ष के चेट्रीचंड्र महोत्सव की गरिमा को और भी अधिक शोभायमान बनाएंगी।।

 


इस वर्ष चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने महापौर श्रीमति मीनल चौबे को सम्पूर्ण तैयारियों से अवगत कराया।।इस दिन 58वर्षों से सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान अनेक झांकियों के माध्यम से भगवान झूलेलाल अवतरण- बहराना साहेब – सिंधु संस्कृति एवं आजादी में सिंधी समाज के योगदान का चित्रण करते हुए संदेशप्रद झांकियों की भरमार रहेगी।।
*इस वर्ष भी शोभायात्रा प्रशासनिक अनुमति के अनुसार लाखेनगर मैदान से निकलकर नगर भ्रमण के बाद लाखेनगर मैदान पर ही आकर सम्पन्न होगी।।समिति के प्रमुख मुखी मनूमल जी-डा भीमनदास बजाज जी एवं समस्त 72पंचायतों के मुखीगण ने सिंधी समाज से शोभायात्रा के दिन अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा का मान बड़ाने का आग्रह किया है।।

प्रति,सम्पादक महोदय,
दैनिक ………

चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति,सिंधी समाज रायपुर, प्रवक्ता:

दिनेश आनंद अठवानी
मो. 7879311110

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका