मौदहापारा में नलों से गन्दा पानी आने की जनशिकायत पर निगम जोन 2 जल विभाग ने ली जानकारी, निदान करने कार्यवाही जारी
रायपुर । आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के तहत हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के तहत मौदहापारा क्षेत्र में नलों से गन्दा पानी आने की प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 2 जल विभाग की टीम तत्काल सम्बंधित क्षेत्र मौदहापारा पहुंची और जनशिकायत की जानकारी ली।

इस दौरान घरों में नलों से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होना सम्बंधित स्थल पर पाया गया.कुछ स्थानों पर कम पानी आपूर्ति होने की शिकायत निगम जोन 2 जल विभाग के अभियंता को प्राप्त हुई है, जिसका शीघ्र निदान करने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्बंधित क्षेत्र में कहीं भी स्थल पर गन्दा पानी निगम के नलों से आने की जनशिकायत नहीं मिली है और नलों से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

