छत्तीसगढ़
Trending

निगम एमआईसी सदस्य  मनोज वर्मा ने श्रीगणेश पूजन कर पदभार सम्हाला

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, शहर भाजपा अध्यक्ष  रमेश ठाकुर ने दी शुभकामनायें

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष  मनोज वर्मा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल में प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा अर्चना और मुख्यालय के प्रथम तल पर कक्ष में श्रीगणेश पूजन -अर्चन करने के तत्काल पश्चात आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्यार और शंख ध्वनि के मध्य अपना पदभार सम्हाल लिया. एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा को कार्यभार सम्हालने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित गणमान्यजनों, आमजनों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने कक्ष में पहुंचकर पदभार ग्रहण करने पर बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनायें दीं.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button