छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 2 द्वारा डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी मिलने पर 16 दुकानों पर 15500 रूपये, जोन 4 द्वारा 15 दुकानों पर 5900 रूपये जुर्माना

 रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुक्त  बिश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देशानुसार सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों के मार्गदर्शन और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिदिन नियमित बाजारों में अभियान चलाकर डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी मिलने पर सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर लगातार जुर्माना करने की कार्यवाही की जा रही है. आज नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन के विभिन्न वार्डों के बाजारों में जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया ki उपस्थिति में दुकानों की स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए 16 दुकानों में डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी मिलने पर कुल 15500 रूपये का जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला. वहीं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन के क्षेत्र के तहत वार्ड नम्बर 44 के अंतर्गत दुकानों की स्वच्छता का निरीक्षण कर डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी मिलने पर सम्बंधित 15 दुकान संचालकों पर कुल 5900 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका