RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा पर,  यातायात एडवाइजरी जारी

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगी। साल 2025 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।  प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति विधायकों से भी चर्चा करेंगी।
लोकतंत्र में विधायकों की जिम्मेदारी, विधानसभा के विकास और राज्य के प्रगति पर राष्ट्रपति विचार साझा करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं।

यातायात एडवाइजरी जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  प्रातः 10:30से 12:30 तक विमानतल से विधानसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है इस दौरान एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रीगण एयरपोर्ट टर्निंग से बटालियन होकर ओल्ड टर्मिनल की ओर से विमानतल पहुँच सकेंगे साथ ही विधानसभा से मन्दिर हसोद नवा रायपुर अटल नगर जाने वाले विधानसभा चौक से शहर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करे इस मार्ग पर आवश्यक कार्य से जाने वाले कुछ समय पूर्व अतिरिक्त समय लेकर निकलना सुनिश्चित करे ! भारी वाहनो को वीवीआईपी महोदया के प्रवास के दौरान रिंग रोड 03 के दोनों और रोका जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका