RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS : रायगढ़ के पंचधारी डैम में डूबने से दाे सगी बहनाें की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ । जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचधारी डैम में डूबने से दाे लड़कियों की मौत हो गई है। दोनों मृतक लड़कियां सगी बहने थीं जो चक्रधर नगर के विनोबा नगर की निवासी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में चक्रधर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि मृतकों की पहचान विनोबा नगर निवासी विंध्या जाटवर (19) और अंजली जाटवर (17) के रूप में हुई है। दाेनाें बहनें सोमवार की शाम डैम में नहाने के लिए गई थीं, वहीं मंगलवार की सुबह उनकी तैरती हुई लाश मिली। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों बहनों के शव को बाहर निकाला गया। लंबे समय तक पानी में डूबने की वजह से मृतक बहनों के शरीर पूरी तरह से अकड़ चुके थे, दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका