
कुरूद। शासकीय आईटीआई कुरूद की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम सिवनीकला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर आईटीआई कुरूद के प्राचार्य योगेश देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल पाल ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ और सेवाएँ प्राप्त हुईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
प्रत्येक दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से होती थी, जिसके बाद योग सत्र का आयोजन किया जाता था। इसके पश्चात, स्वयंसेवकों द्वारा गांव के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान दो दिन स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच में स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले
बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा फसल चक्र, महिला सशक्तिकरण, आयुर्वेदिक चिकित्सा, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, पशुओं के टीकाकरण एवं दवा पिलाने में भी स्वयंसेवकों ने योगदान दिया।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
शिविर के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर देशभक्ति से प्रेरित गीत-संगीत एवं नशामुक्ति पर एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। नशामुक्ति केंद्र से आए विशेषज्ञों ने व्यसन से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और उन्होंने इसे अत्यंत सराहनीय बताया।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
कार्यक्रम में ग्राम की प्रथम नागरिक लता जितेश्वर ध्रुव (सरपंच, सिवनीकला) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य टेक राम साहू, ग्राम प्रमुख दाऊ टकेश्वर चंद्राकर, पूर्व जनपद सभापति सुशील साहू, उपसरपंच दीपदान साहू, कपिल पटेल उपस्थित थे। इनके अलावा, समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस शिविर के सफल आयोजन में प्रीति साहू, धनेंद्र साहू एवं नेमेंद्र पौरिया का विशेष सहयोग रहा।
ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने
समापन दिवस पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने आईटीआई कुरूद के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को उपहार एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, अगले वर्ष पुनः शिविर आयोजित करने का निमंत्रण देते हुए भावभीनी विदाई दी।
ये खबर भी पढ़ें : घी के साथ इन चीजों का मेल, सेहत के लिए बिगाड़े खेल
कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल पाल ने बताया कि यह विशेष शिविर न केवल स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास में सहायक रहा, बल्कि ग्राम सिवनीकला के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
ये खबर भी पढ़ें : इस Weekend आपके परिवार के साथ देखें ये शानदार मूवी

