अपराध

Crime News : बेटे की चाह में पिता ने पांच माह की जुड़वा बेटियों की हत्या कर शव दफनाए

सीकर । राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही 5 महीने की जुड़वा बेटियों को बेरहमी से जमीन पर पटककर मार डाला और फिर उनके शव करीब 2 किलोमीटर दूर एक खाली प्लॉट में दफना दिए। पुलिस ने सूचना मिलते ही गड्ढा खोदकर शव बरामद किए और आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

सीकर के एएसपी रोशन मीणा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे बच्चियों के मामा सुनील यादव ने कोतवाली थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी पिता ने बच्चियों की हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास एक जोहड़े (खाली प्लॉट) में दफना दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीएम राजवीर यादव और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे शवों को निकालकर मेडिकल बोर्ड को पोस्टमॉर्टम के लिए सौंप दिया गया।ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित अशोक कुमार यादव और उसके परिवार के सदस्य बेटा चाहते थे। घर में पहले से एक 5 साल की बेटी थी, लेकिन 4 नवंबर 2024 को जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद से ही घर में विवाद बढ़ गया था। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर अशोक ने दोनों बच्चियों को बेरहमी से पैर पकड़कर फर्श पर पटक दिया। इस दर्दनाक हमले में दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई।ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

मृत बच्चियों के नाना कजोड़मल जो सिरोही गांव (नीमकाथाना) के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी अनीता की शादी 4 नवंबर 2016 को अशोक कुमार यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही अशोक अनीता को प्रताड़ित करता था। परिवार ने कई बार विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन अशोक और उसके माता-पिता—रिटायर्ड शिक्षक नवलकिशोर और बनारसी देवी—अनीता पर बेटे को जन्म देने का दबाव डालते थे। घटना वाले दिन भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था, जो बच्चियों की निर्मम हत्या का कारण बना।ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

पुलिस ने आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। बच्चियों की मां और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका