छत्तीसगढ़
Trending
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ 1 अप्रैल को निगम जोन 2 पदेन अध्यक्ष का करेंगे पदभार ग्रहण
सभापति राठौड़ 50 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों का अभिनन्दन करेंगे
अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ 1 अप्रेल मंगलवार को प्रातः 11 बजे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 के कार्यालय में पहुंचकर जोन के पदेन अध्यक्ष का पदभार सम्हालेंगे और पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात सबसे पहले जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत 50 सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करते हुए उनका अभिनन्दन करेंगे।

उसके पश्चात सूर्यकान्त राठौड़ जोन 2 कार्यालय में वार्ड पार्षदों और जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर जोन के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर जोन क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर नगर निगम जोन क्रमांक 2 के पदेन अध्यक्ष का कार्य दायित्व निभाएंगे।

